फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम विभाग का वैज्ञानिक मथुरा में लापता

Sun, 27 Sep 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से मथुरा अपनी प्रेमिका के पास आया दिल्ली के मौसम विभाग का वैज्ञानिक लापता है। उनके भाई ने हत्या की आशंका जताई है। एसएसपी से की शिकायत में दिल्ली के आर्या नगर निवासी उत्तम बोहरा ने कहा है कि उनके भाई राजेश बोहरा (43) नई दिल्ली स्थित मौसम विभाग में सीनियर साइंटिस्ट के पद पर हैं। राजेश मथुरा निवासी महिला के बुलावे पर आए थे।
विज्ञापन


शनिवार की रात 2:30 बजे राजेश ने फोन कर बताया कि उसे कुछ हमलावरों ने चाकू मार दिया है और वह जान बचाकर भाग रहे हैं। फोन पर चीखपुकार की आवाज आई। इसके बाद संपर्क नहीं हो सका। उत्तम बोहरा ने राजेश की हत्या की आशंका जताई है।  एसएसपी डा. राकेश सिंह ने दिए गए मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाकर मामले की हकीकत पता करने के आदेश दिए हैं।

उत्तम बोहरा ने बताया कि राजेश के सहकर्मी की कुछ वर्षों पूर्व मौत हो गई थी। उसकी पत्नी से राजेश की नजदीकियां हो गईं थीं। महिला मथुरा में रहने लगी है। राजेश अक्सर उसके पास आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें