फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: दिल्ली पुलिस ने पकड़ी हथियारों की फैक्टरी, बाढ़ प्रभावित गांव में मिला जखीरा; एक आरोपी पकड़ा

Sun, 14 Sep 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

दिल्ली पुलिस ने मथुरा में हथियारों की फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस को बाढ़ प्रभावित गांव में हथियार और सामान का जखीरा मिला। कार्रवाई के लिए टीम करीब तीन किमी तक जलमग्न क्षेत्र से गुजरी।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नॉर्थ दिल्ली के सराय रोहिल्ला की पुलिस ने नौहझील में बाढ़ से घिरे गांव अनर्दागढ़ी में छापा मारकर अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। यहां से 14 देसी पिस्टल, एक मस्कट गन और हथियार बनाने के सामान का जखीरा पकड़ा है। फैक्टरी चला रहे एक आरोपी को भी पकड़ा गया है।
विज्ञापन


दिल्ली के सराय रोहिल्ला थाने की पुलिस ने यमुना नदी के बाढ़ग्रस्त गांव अनर्दागढ़ी तक पहुंचने के लिए करीब तीन किलोमीटर का जलमग्न इलाका पार किया। बिजली नहीं होने के कारण भी टीम को दुर्गम स्थान पर स्थित फैक्टरी तक पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 

 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक फैक्टरी को संचालित करने वाले शिवचरण को पकड़ा गया है। वह पुलिस को देखकर भागने की फिराक में था मगर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसने पूछताछ में बताया कि वह पहले अपने साथी हनवीर के साथ काम करता था, लेकिन 10 दिन पहले हनवीर को अलीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार लिया। 

हनवीर ने अलीगढ़ में भी कारखाना बना लिया था। पुलिस के मुताबिक फैक्टरी से 14 देसी पिस्ल, एक मस्कट गन, 350 से ज्यादा पिस्टल बनाने का कच्चा माल, हथियार बनाने में प्रयोग की जाने वाली कई तरह की मशीनें भी फैक्टरी से बरामद की गई हैं। 

 

पकड़े गए आरोपी ने बताया कि हथियारों की सप्लाई और अन्य काम हनवीर देखता था। यह काम कई साल से चल रहा था। दिल्ली पुलिस का कहना है कि यह संगठित गिरोह है, जिसके अन्य गुर्गों की तलाश की जा रही है। हथियारों की सप्लाई सहित अन्य बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है।

 
विज्ञापन

फैक्टरी संचालक ने पाल रखे थे कुत्ते
फैक्टरी संचालक ने दो कुत्ते पाल रखे थे। ऐसे में सुनसान इलाके में कोई भी बाहरी व्यक्ति आता था तो वह पहरेदारी करते थे। किसी को रास्ते में नहीं आने देते थे।

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक गोलीकांड हुआ था। घटना के बाद दिल्ली पुलिस अवैध हथियार बनाने और बेचने वालों की तलाश में जुटी तो अलीगढ़ में अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी। इसी में शामिल एक आरोपी को दिल्ली पुलिस ने नौहझील से पकड़ा है।

ये भी पढ़ें-UP: युवक को बेरहमी से पीटा...फिर हमलावरों ने काटी उंगली, भीड़ में लोगों ने की ऐसी करतूत; जानकर खाैल उठेगा खून
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें