फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-मथुरा ट्रैक दुरुस्त, कुछ ट्रेन हुईं लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। दिल्ली मथुरा रेल मार्ग पर सोमवार को यातायात पूरी तरह से बहाल हो गया। तीसरी रेल लाइन की मरम्मत का काम भी पूरा हो गया। लंबी दूरी की कई ट्रेनें भी एक से 5 घंटे तक देरी से चलीं। उधर जांच टीम साक्ष्य जुटाने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार रात वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन के पास सीमेंट से भरी मालगाड़ी के १५ डिब्बे पटरी से उतरने के बाद बाद दिल्ली मथुरा के बीच रेल यातायात बाधित हो गया था। रेल यातायात प्रारंभ करने के लिए मथुरा सहित कई रेल मंडलों की टीम राहत कार्य में जुटी थी। रविवार देर रात अप ट्रैक पर यातायात शुरू हुआ। रविवार को अप और डाउन रूट पर रेल यातायात पूरी तरह से चालू हो गया।
तीसरी लाइन का काम रविवार रात 9:30 बजे पूरा हो गया। इसके बाद इस पर भी ट्रेनें चलाईं गईं। सोमवार को अप रूट की श्रीधाम और सचखंड एक्सप्रेस साढ़े चार-चार घंटा, अगस्त क्रांति एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटा और उत्कल एक्सप्रेस 2 घंटा, डाउन रूट पर श्रीधाम एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटा और महाकौशल एक्सप्रेस डेढ़ घंटा देरी से चलीं। डीआरएम के पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे के बाद तीनों ट्रैकों की मरम्मत का काम पूरा हो चुका है। तीनों ट्रैकों पर रेल संचालन पूर्व की भांति हो रहा है। वहीं हादसे की जांच के लिए बनाई गईं टीम अभी जांच में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें