बांकेबिहारी मंदिर में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार की सुबह बांकेबिहारी मंदिर पहुंची। जहां पर उन्होंने परिवार सहित बांकेबिहारी के दर्शन कर सुख शांति की कामना की। इस मौके मंदिर सेवायतों के द्वारा पूजन अर्चन कराया गया।
सेवायतों ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को प्रसादी पटका और माला पहनाकर भव्य स्वागत किया और ठाकुरजी का प्रसाद भेंट किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज बांकेबिहारी लाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया है। बड़ा ही सौभाग्य का दिन है कि बांकेबिहारी की देहरी पर अपना माथा टेका है।