फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में हुई दीपों की रोशनी

विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुख्य द्वार पर दीपक जलाते हिंदूवादी नेता गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। कोरोना वायरस को मात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार की रात 9 बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान के तीनों द्वार के साथ भागवत भवन की प्राचीर पर एक साथ सैकड़ों दीप प्रज्ज्वलित कर दिव्य प्रकाश पुंज के निर्माण में सहभागिता की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर नौ मिनट के लिए परिसर की सभी लाइटों को भी बंद कर दिया गया। संस्था के सेवकों के अतिरिक्त श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात केंद्रीय व प्रांतीय सुरक्षाबलों ने भी नियत समय पर नौ मिनट के लिए अपने-अपने फोन की लाइट ऑन कर राष्ट्रीय एकजुटता का परिचय दिया। संस्था के सचिव कपिल शर्मा, प्रबंधन समिति के सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, विशेष कार्याधिकारी विजय बहादुर सिंह ने दिव्य प्रकाश पुंज की सराहना करते हुए कोरोना को परास्त करने के संकल्प को दोहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें