फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एप्प बताएगा आप कोरोना वायरस से संक्रमित हैं या नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कोरोना संक्रमण के खतरे की जानकारी अब घर बैठे मिल पाएगी। इसमें भारत सरकार द्वारा लांच किया गया आरोग्य सेतु एप्प आपकी मदद करेगा। एप्प के बारे में मथुरा के स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
विज्ञापन

यह एप्प जानकारी देगा कि आपको कोरोना का कितना खतरा है तथा आपको चिकित्सक से परामर्श लेने की जरूरत है या नहीं। इस एप्लीकेशन में कोरोना के रिस्क की केलकुलेशन कंप्यूटर विज्ञान की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विधि द्वारा की जाएगी। साथ ही आयुष मंत्रालय ने कोरोना का मजबूती से सामना करने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय भी इस एप्प के माध्यम से बताए हैं। केंद्र सरकार के इस एप्प के बारे में मथुरा स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक कर रहा है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. शेर सिंह ने बताया कि एप्प का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
एप्प की खासियतें
आरोग्य सेतु एप्प में राज्यवार कोरोना हेल्प सेंटर के फोन नंबर की लिस्ट तथा दूसरा सेल्फ असेसमेंट है। इस फीचर के जरिए आप यह जांच कर सकते हैं कि आपको कोरोना वायरस का खतरा है या नहीं। आपमें कोरोना से जुड़े कोई लक्षण दिखते हैं तो यह एप्प सेल्फ आइसोलेशन से जुड़े निर्देश देता है।
विज्ञापन

रखेगा वायरस से सुरक्षित
कोरोना सेतु एप्प आपकी ट्रैवल हिस्ट्री पर नजर रखेगा। इंस्टाल करते समय यह आपके फोन के नंबर, ब्लूटूथ तथा लोकेशन का एक्सेस मांगेगा। यह एप्प यूजर के डाटा को इंक्रीप्शन के आधार पर उसके ही फोन में सेव करेगा। यूजर का डाटा कोई यूज नहीं कर सकेगा तथा सेफ रहेगा। यदि आप किसी कोरोना आशंकित मरीज के संपर्क में आ जाते हैं तथा उस संक्रमित व्यक्ति ने भी अपने फोन में आरोग्य सेतु एप्प इंस्टाल किया है तो ऐसे में उस व्यक्ति का टेस्ट पॉजिटिव आने पर आपके फोन में इंस्टाल किया गया आरोग्य एप्प आपको नोटिफिकेशन के माध्यम से सतर्क कर देगा कि आपको भी कोरोना संक्रमण का खतरा है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के टिप्स
- दिनभर गर्म पानी का सेवन करें।
- गर्म पानी व भाप लें।
- 30 मिनट योग एवं प्राणायाम का अभ्यास करें।
- भोजन में हल्दी, जीरा एवं धनिया का प्रयोग अवश्य करें।
- सुबह एक चम्मच च्यवनप्राश, हर्बल टी, तुलसी, दालचीनी, कालीमिर्च, सूखी अदरख एवं मुन्नका का काढ़ा, 150 मिलीग्राम गर्म दूध में आधी चम्मच हल्दी का सेवन करें।
विज्ञापन

- नाक के दोनों छिद्रों में नारियल तेल, तिल तेल या घी सुबह और शाम डालें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें