फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला समिति ने जारी किया कार्यक्रमों का कलेंडर

Wed, 21 Sep 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
मेला समिति
विज्ञापन
भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मोत्सव 25 सितंबर से दीनदयाल धाम पर शुरू होगा। यह 29 सितंबर तक चलेगा। मेले के दौरान हर दिन कोई न कोई केंद्रीय मंत्री यहां पहुंचेंगे, लेकिन 28 सितंबर को जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, आरएसएस के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले और भाजपा सांसद हेमामालिनी मौजूद रहेंगी। बुधवार को मेला समिति ने जन्मोत्सव पर होने वाले कार्यक्रमों का कलेंडर जारी कर दिया है।
विज्ञापन


स्मारक समिति के संरक्षक बांकेबिहारी माहेश्वरी और दीनदयालधाम के निदेशक पदम ने बताया कि मेले के माध्यम से पंडितजी के एकात्म मानववाद के दर्शन को गांव-गांव में पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। मेला महोत्सव समिति के अध्यक्ष अशोक टैंटीवाल, डा. कमल कौशिक, स्मारक समिति के उपाध्यक्ष डा. रोशन लाल, मंत्री नवीन मित्तल ने पंडितजी के विचारों से अवगत कराया। मेला समिति के प्रचार मंत्री प्रदीप गोस्वामी ने भी जानकारी दी। 

 यह होंगे कार्यक्रम
25 सितंबर मेले का शुभारंभ। 26 को सामान्यज्ञान प्रतियोगिता एवं ग्राम्य विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन कृषि मंत्री राधामोहन सिंह करेंगे। डेढ़ बजे गोष्ठी और तीन बजे कुश्ती दंगल, शाम 7:30 बजे बाबा सत्य नारायण मौर्य द्वारा प्रेरणादायी गीत, भारत माता की आरती, नृत्य का कार्यक्रम होगा। 27 को सुबह स्वस्थ गो प्रतियोगिता। 28 को स्मारकभवन पर जन्मोत्सव, हवन और दोपहर दो बजे विशाल सार्वजनिक सभा, इसी दिन कवि सम्मेलन। 29 को महिला लोकगीत प्रतियोगिता, दोपहर दो बजे प्रदर्शनी स्टॉल प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें