फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलबस के जल्द शुरू होने के आसार

Wed, 21 Sep 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
रेलबस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा-वृंदावन के बीच बीते करीब डेढ़ साल से बंद पड़ी रेलबस सेवा के जल्द सुचारु होने के आसार हैं। रेलवे रेल लाइन को दुरुस्त करने के बाद मुख्य क्रासिंग पर फाटक लगाने का कार्य कर रहा है। यह कार्य अंतिम चरण में है। इसके पूरा होते ही रेलबस का संचालन शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन


मथुरा से वृंदावन के बीच तीन मुख्य मार्गाें पर फाटक लगाए गए हैं। इनमें मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि रेलवे लाइन, मसानी मार्ग पर रेलवे फाटक लगाए जाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। बुधवार को वृंदावन के गांधी मार्ग रेलवे लाइन पर फाटक लगाने का कार्य शुरू हो गया। 

बता दें कि मथुरा-वृंदावन के बीच चलने वाली रेल बस सेवा 23 जुलाई 2015 को रेलबस में तकनीकी खराबी आने के कारण बंद हो गई थी। इससे दैनिक यात्रियों के साथ ही बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी होने लगी। वृंदावन के सर्व समाज और संतों ने रेलबस के दोबारा संचालन के लिए आवाज बुलंद की।
विज्ञापन


अमर उजाला ने भी धर्मनगरी में इसकी आवश्यकता रेखांकित करते हुए अभियान चलाया। इसके बाद सांसद हेमामालिनी और प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्रीय रेलमंत्री सुरेश प्रभु से वृंदावन-मथुरा के बीच रेलबस सेवा को दोबारा शुरू कराने के लिए पत्र लिखा। 

इसके बाद बीते दिनों में रेलबस को मरम्मत के लिए इज्जतनगर भेजा गया। इसके साथ ही रेलवे ने वृंदावन-मथुरा के बीच 14 किलोमीटर लाइन को दुरुस्त करना शुरू कर दिया। लाइन के बीच के गैप को भरने के लिए वैल्ड करने के बाद अब मथुरा-वृंदावन के बीच फाटक लगाने का कार्य भी अंतिम चरण में है। 

कई बार बंद हुई रेलबस
वृंदावन (ब्यूरो)। तकनीकी खामियों के चलते पूर्व में कई बार रेलबस सेवा प्रभावित हुई। 5 मई 2011 को रेलबस बंद हुई। 28 मार्च 2014 को बंद हुई लेकिन कुछ समय बाद शुरू हो गई। इसके बाद 3 मई 2015 को बंद होने के बाद 20 जुलाई को सेवा शुरू हुई। 23 जुलाई 2015 से बंद हुई रेल बस सेवा के अब तक शुरू होने का इंतजार है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें