फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर निर्माण कराने का लिया फैसला

विज्ञापन
मथुरा। अंतरराष्ट्रीय धर्म संसद में मौजूद संत व महंत। - फोटो : mathura
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। केशवधाम में बुधवार को हुई अंतरराष्ट्रीय धर्म संसद में भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर निर्माण कराने का अहम फैसला लिया गया। इसके लिए एक 11 सदस्यीय समिति का गठन किया जाएगा। यह समिति अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाति तोड़ो, समाज जोड़ो अभियान चलाएगी। जो हिंदुओं का धर्मांतरण करने वाली संस्थाओं को न केवल मुंहतोड़ जवाब देगी, दुनिया भर के हिंदुओं को एक मंच पर लाने और साधु, संत, मठ, मंदिर गाय, गोरी की रक्षा करने के साथ-साथ सनातन धर्म को मजबूत करने का भी कार्य करेगी।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के बैनर तले संत गोविंदानंद तीर्थ महाराज की अध्यक्षता में हुई अंतरराष्ट्रीय धर्म संसद में न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि के एक हिस्से पर बनाई गई शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने, ईदगाह मस्जिद का पुरातत्व विभाग से सर्वेक्षण करने और वर्तमान में श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद को लेकर न्यायालय में चल रहे मुकदमे की ताजा स्थिति को रखा।
उन्होंने बताया कि मस्जिद का जल्द सर्वे कराने की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका भी दाखिल की गई है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि के ऐतिहासिक घटनाक्रम पर आधारित फिल्म का टीजर और गाना भी साधु-संतों ने लॉन्च किया, जिसमें मंदिर टूटने, मस्जिद बनने व हिंदुओं के सतत संघर्ष को दर्शाया गया। कलकी पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्ण ने कहा कि संभल में जैसे मस्जिद का सर्वे हो रहा है ठीक वैसे ही मथुरा की मस्जिद का भी सर्वे होना चाहिए। अगली धर्म संसद का आयोजन संभल करने की बात कही।
विज्ञापन

बांग्लादेश व कनाडा में जिस तरह से हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं उस पर लगाम लगाने का मुद्दा भी अंतरराष्ट्रीय धर्म संसद में जोरदार ढंग से दुनिया भर से आए संतों ने उठाया। कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्ण, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, स्वामी उमेश योगी, मौली सरकार समेत कई संत उपस्थित रहे। कार्यक्रम के स्वागत अध्यक्ष स्पेन के स्वामी उमेश योगी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें