फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: डेबिट कार्ड बदलने वाला युवक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। एटीएम में डेबिट कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले गैंग के एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। उसके कब्जे से चार डेबिट कार्ड बरामद कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

मीना नगर निवासी सुमित शनिवार को अग्रसेन मार्ग पर स्थित सेंट्रल बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गया था, तभी वहां एक युवक आ गया और मदद करने के बहाने डेबिट कार्ड बदल दिया। इसकी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि रविवार को बस स्टैंड के समीप से फालैन निवासी लोकेश को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से विभिन्न बैंकों के 4 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें