फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'एक महीने के भीतर उड़ा देंगे...', भागवताचार्य देवकीनंदन ठाकुर को जान से मारने की धमकी, मंदिर पर आया संदेश

Thu, 03 Jul 2025 10:17 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

भागवताचार्य देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज को एकबार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। प्रियाकांतजू मंदिर कार्यालय पर धमकी भरा ऑडियो संदेश आया। इसके बाद सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
देवकीनंदन ठाकुर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन में सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में वर्षों से सक्रिय और सनातन बोर्ड की मांग को लेकर सुर्खियों में रहने वाले भागवताचार्य देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। बृहस्पतिवार को ठा. श्रीप्रियाकांतजू मंदिर कार्यालय के फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए ऑडियो मैसेज में उन्हें एक महीने के भीतर उड़ा देने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन


धमकी देने वाले ने ऑडियो में स्पष्ट रूप से कहा कि अगर ज्यादा होशियारी दिखाई गई तो अंजाम बुरा होगा और यह संदेश देवकीनंदन महाराज तक पहुंचा दिया जाए। इस धमकी के बाद मंदिर परिसर में सनसनी फैल गई और अनुयायियों में भय का माहौल बन गया है। मंदिर सचिव विजय शर्मा ने बताया कि इस मामले की शिकायत थाना जैंत प्रभारी और एसएसपी मथुरा को दी गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-UP: सांसी गैंग...खुजली वाला पाउडर सबसे बड़ा हथियार, शादी के सीजन में होते थे सक्रिय; दो बदमाशों के लगी गोली
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें