मथुरा। रेलवे स्टेशन से लौट रहे व्यापारी के परिवार पर कंकाली मंदिर के पास बुलट बाइक सवारों ने जानलेवा हमला किया। हालांकि परिवार को छिटपुट चोटें आईं, पर कार के शीशे तोड़कर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिये। डरे-सहमे परिवार की सूचना पर पहुंचे व्यापारी ने कृष्णानगर पुलिस को सूचना दी। हमलावर फरार हैं। व्यापारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
कृष्णानगर निवासी व्यापारी दुष्यंत कुमार अग्रवाल की पत्नी रानी अग्रवाल, बेटी और नातियों के संग रविवार देर रात रेलवे स्टेशन से कार से घर लौट रहे थे। कार ड्राइवर महेश कुमार चला रहा था। रात को ११ बजे कंकाली मंदिर के पास पहुंचे ही थे कि दो बुलट सवार ५ लोेगों ने हमला कर दिया। इस हमले में कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार के शीशे टूटने से अंदर बैठे व्यापारी का परिवार चुटैल हो गया। सूचना पर पहुंचे व्यापारी ने कृष्णानगर पुलिस को लेकर कंकाली देवी पर पहुंचा।
तब तक हमलावर भाग गए। व्यापारी की तहरीर पर ५ अज्ञात हमलारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कराया गया है। शहर कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही हमलावर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।