फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिला उपचार, प्रसूता की जान गई

विज्ञापन
फोटो 19 प्रसूता की मौत के बाद जिला अस्पताल में बिलाप करते परिजन - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। बेटे को जन्म देने के बाद बृहस्पतिवार को समय से उपचार न मिलने के कारण प्रसूता की मौत हो गई। परिवार के लोग महिला को लेकर अस्पतालों के चक्कर लगाते रहे, लेकिन उपचार नहीं मिला।
विज्ञापन

कस्बा नौहझील निवासी राम प्रकाश की 24 वर्षीय पत्नी सुमन ने बुधवार को नौहझील के सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र पर बेटे को जन्म दिया। इसके बाद परिवार के लोग सुमन को घर ले गए। परिजनों के अनुसार, बृहस्पतिवार को सुमन की हालत बिगड़ने लगी।
पेट में दर्द की शिकायत पर परिजन उसे लेकर नौहझील सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने सुमन को जिला अस्पताल ले जाने के लिए कह दिया। परिजन सुमन को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात चिकित्सक नीरज ने सुमन को मृत घोषित कर दिया। डॉ. नीरज के अनुसार महिला के शरीर में खून की कमी होने के कारण ही उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें