फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फंदे पर लटका मिला युवक...परिजनों का फूटा आक्रोश, सड़क पर शव रखकर किया हंगामा; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Thu, 09 Oct 2025 07:56 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के बलदेव में युवक का शव फंदे पर लटका मिला। इससे परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने शव सड़क पर रखकर हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि पुलिस ने हिरासत में लेकर युवक से  मारपीट की।
 
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना बलदेव के गांव नेरा में युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस की ढिलाई व नामजद आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी दिए जाने से युवक परेशान था। युवक की मौत पर परिजनों व ग्रामीणों ने बलदेव नेरा मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन व हंगामा किया। मौके पर पहुंचे सीओ संजीव राय ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया।
विज्ञापन


गांव नेरा निवासी दीपक कुमार (19) पुत्र लक्ष्मण सिंह ने धमकी से परेशान होकर फंदा लगाकर जान दे दी। लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता लक्ष्मण सिंह ने बताया तीन अगस्त को दीपक की बाइक गांव नेरा में रमेश फौजी के मकान के सामने से चोरी हो गई थी। बरौली चौकी इंचार्ज ने 19 अगस्त को नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

आरोप है कि दीपक ने कार्रवाई की मांग की तो उल्टा पीड़ित को हड़काया। परिजनों ने आरोप लगाया कि तीन घंटे हिरासत में रखकर गाली गलौज कर मारपीट की गई। सात अक्टूबर को तीनों नामजद आरोपी प्रवीन, श्यामू आकाश निवासी नेरा ने जान से मारने की धमकी दी। दीपक ने गुरुवार सुबह 8.30 बजे फंदे से लटककर जान दे दी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें