मथुरा के थाना बलदेव के गांव नेरा में युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस की ढिलाई व नामजद आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी दिए जाने से युवक परेशान था। युवक की मौत पर परिजनों व ग्रामीणों ने बलदेव नेरा मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन व हंगामा किया। मौके पर पहुंचे सीओ संजीव राय ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया।
गांव नेरा निवासी दीपक कुमार (19) पुत्र लक्ष्मण सिंह ने धमकी से परेशान होकर फंदा लगाकर जान दे दी। लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता लक्ष्मण सिंह ने बताया तीन अगस्त को दीपक की बाइक गांव नेरा में रमेश फौजी के मकान के सामने से चोरी हो गई थी। बरौली चौकी इंचार्ज ने 19 अगस्त को नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।