फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी: छत पर सो रहा था, चारपाई से दूर पड़ा मिला शव, हाथ में मिले चोट के निशान

Mon, 15 May 2023 11:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में बहन की डोली से पहले भाई की अर्थी उठ गई। वह गोशाला की छत पर सो रहा था। सुबह उसका शव चारपाई से दूर पड़ा मिला। उसके हाथ में चोट के निशान भी मिले हैं।
विज्ञापन
थाना मांट, मथुरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में सोमवार सुबह गोशाला की देखरेख करने वाले युवक का शव गोशाला में बने कमरे की छत पर मिला। उसके हाथ में चोट के निशान मिले हैं। एक दिन बाद उसकी बहन की शादी की पीली चिट्ठी जानी है। 20 दिन बाद उसकी बारात आनी है। बहन की डोली उठने से पहले भाई की अर्थी उठ गई। इससे घर में कोहराम मचा हुआ है। प्रथम दृष्टया गोशाला की जमीन में अवैध कब्जा करने को लेकर हत्या करने की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

चारपाई से कुछ दूरी पर मिला शव

घटना मांट थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव की है। गांव ओम सिंह उर्फ सिल्ली पुत्र यादराम पिछले कई वर्षों से बेलवन स्थित नागा बाबा की गोशाला में रहता था। रविवार रात वह गोशाला में बने कमरे की छत पर सोने के लिए गया। सुबह चारपाई से कुछ दूरी पर उसका शव मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: सुहागरात पर कमरे से चीखती हुई निकली दुल्हन, सीधे पहुंची थाने; बात सुनकर शर्मसार हो

परिजन ने हत्या करने की बात कही

जांच के दौरान मृतक के हाथ पर चोट के निशान थे। गोशाला संचालक गौलतगिरी बाबा ने परिजनों को जानकारी दी तो ओमसिंह का भाई संजय, बहन ममता और गुड़िया समेत अन्य परिजन रोते बिलखते गोशाला पहुंचे और हत्या की आशंका जाहिर की तो पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: गर्लफ्रेंड के साथ किया गलत काम, दोस्तों को शेयर हो गया पूरा वीडियो, शर्म से पानी-पानी हुआ परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन

 

20 दिन बाद आनी है बरात

संजय ने बताया कि मंगलवार को उसकी बहन ममता तथा गुड़िया की शादी की पीली चिट्ठी जानी थी। छह जून को दोनों की टैटीगांव के पास नगरिया में शादी होनी थी। शादी से पहले ही घर बड़े बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ओम सिंह जिस गोशाला में रहता था, वहां किसी का कब्जा नहीं होने दे रहा था। ऐसे में वह कई लोगों को निशाने पर था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें