फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जैसी करनी-वैसी भरनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलदेव (मथुरा)। बलदेव क्षेत्र के गांव चौरंबार निवासी सिपाही भेदजीत सिंह की 9 मई को अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। मामले में रविवार को बदमाशों के एनकाउंटर की खबर मिलने पर गांववासियों व परिजन ने संतोष जताया है। कहा कि बदमाशों के एनकाउंटर से हमको संतुष्टि मिली है। जैसी करनी-वैसी भरनी के तहत न्याय मिला है। पिता नारायण सिंह ने कहा हमारा बेटा बदमाशों ने हमसे छीन लिया। उसकी पत्नी विधवा हो गई और बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। बदमाशों के एनकाउंटर की खबर मिली है, इससे मन को तसल्ली हुई आखिर ऐसे बदमाशों का ऐसा ही अंजाम होना चाहिए। हमको पुलिस व प्रदेश सरकार पर पूरा भरोसा व विश्वास है।
विज्ञापन


भाई सत्यवीर सिंह ने कहा हम वहां कप्तान से मिले थे, उन्होंने पूरा भरोसा और विश्वास दिया था आपको न्याय मिलेगा। कप्तान ने कहा था कि भेदजीत सिंह आपके ही नहीं हमारे परिवार का भी सदस्य था। एनकाउंटर की सूचना से परिवार को संतुष्टि मिली है, न्याय मिला है। इस मामले में और भी यदि कोई शामिल है तो उस पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। भाई महाजीत सिंह, गांव प्रधान मल्ल सिंह छौंकर, मित्र अजीत सिंह छौंकर ने कहा कि बदमाशों के एनकाउंटर की खबर से गांव में सभी को तसल्ली हुई है। पुलिस इस मामले में और छानबीन कर शामिल लोगों को पर सख्त कार्रवाई करें, जिससे कोई और ड्यूटी पर तैनात सिपाही या जवान के साथ ऐसी हरकत नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें