फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बेटों के हाथों मुखाग्नि के इंतजार में रखा वृद्ध का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। हत्या के मामले में मथुरा जेल में सजा काटकर दस दिन पहले बाहर आए बुजुर्ग की रविवार को राधारमण मंदिर घेरा क्षेत्र स्थित एक गली में शौचालय के पास शव मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर सुरक्षित रख दिया है। अब जेल में बंद बेटों के हाथों में मुखाग्नि का इंतजार किया जा रहा है। बुजुर्ग का कोई परिजन न मिलने पर वृंदावन पुलिस ने जेल अधीक्षक से संपर्क किया है।
विज्ञापन



रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे राधारमण घेरा क्षेत्र स्थित शौचालय के समीप एम बुजुर्ग मृत पड़ा मिला। राहगीर ने रंगजी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग की पहचान करने का प्रयास किया। बुजुर्ग के पास मथुरा से जेल से बेल पर हुई रिहाई का कार्ड मिला। जिससे मृतक की पहचान कोसीकलां के तगड़ी मोहल्ला निवासी 75 वर्षीय सुरेश चंद्र शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक वृद्ध के एक साथी पप्पू से पहचान कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मृतक वृद्ध कोसीकलां थाने में कई वर्ष पहले हुई हत्या के मामले में मथुरा जेल में सजा काट रहा था। वह 12 अक्तूबर को ही बेल पर जेल से बाहर आया था, जबकि उसे दो पुत्र अभी भी जेल में हत्या के मामले में सजा काट रहे हैं। कोई परिजन न होने के कारण पुलिस को सामने सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर शव किसे सौंपा जाए। इस चिंता का लेकर रंगजी पुलिस चौकी प्रभारी जेल अधीक्षक से मिले और मृतक की जानकारी दी है। इसके दो पुत्र मथुरा जेल में हैं। शव को सौंपने के लिए उसके रिश्तेदार या परिवार के सदस्य की तलाश की जा रही है। जेल प्रशासन द्वारा कोसीकलां थाने से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन



रंगजी पुलिस चौकी प्रभारी विजय चौहान ने बताया कि मृतक की मौत संभवत: शौचालय जाते वक्त हार्ट अटैक से हुई है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। यदि तीन दिन में पुत्र पैरोल पर जेल से बाहर आते हैं, तो शव को उन्हें सौंप दिया जाएगा। अन्यथा पुलिस द्वारा ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें