फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: रेलवे ट्रैक पर मिली जूता फैक्टरी के लापता ठेकेदार की लाश, परिजन बोले-हत्या की गई; पुलिस जांच में जुटी

Sat, 28 Oct 2023 11:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में जूता फैक्टरी के लापता ठेकेदार की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली। परिजन बोले कि हत्या करके शव फेंका गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
थाना हाईवे, मथुरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में हाईवे थाना क्षेत्र के नरहोली क्षेत्र में मथुरा-आगरा रेलवे लाइन पर शनिवार को एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त जूता फैक्टरी के ठेकेदार के तौर पर हुई। वह शुक्रवार शाम से लापता थे। परिजन ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


तुलसी नगर निवासी सोनवीर उर्फ पप्पू (50) पुत्र मवासी हाईवे इलाके में ही एक जूता फैक्टरी में ठेकेदार थे। परिवार में पत्नी कमलेश व तीन बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार शाम को सोनवीर घर से काम के सिलसिले में कहीं जाने की बात कहकर निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटे। परिजन ने तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। 

यह भी पढ़ेंः- UP: बीच सड़क भाजपा नेता के भतीजे को मारी गोली, फिल्मी स्टाइल में बाइक से आए; दोनों हाथ में तमंचा लहराते फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह पुलिस को किसी के माध्यम से सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा है। हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इधर, परिजन ने हत्याकर शव फेकें जाने की आशंका जाहिर की। इंस्पेक्टर उमेशचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है। मौत के कारण की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें