फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नाव से टकराई यमुना में उतराती लाश, UPSC में सफल अभ्यर्थी की मौत की उड़ी अफवाह; एक सा नाम बना भ्रम की वजह

Tue, 16 Apr 2024 11:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन में नाविक की नाव से यमुना में उतराती लाश टकराई। लाश बाहर लाने के बाद पहचान हुई तो अफवाह उड़ गई कि UPSC में सफल अभ्यर्थी की मौत हो गई। पुलिस जांच में पता चला कि सफल अभ्यर्थी और जिस लड़के की लाश मिली दोनों के नाम समान होने से भ्रम की स्थिति बन गई थी।
विज्ञापन
सत्यम उर्फ सत्यवीर सिंह (फाइल फोटो), बिलखते परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में चीरघाट के पास यमुना में मंगलवार सुबह एक युवक का शव उतराता हुआ मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। शव की शिनाख्त सत्यम उर्फ सत्यवीर सिंह निवासी मगोर्रा के रूप में हुई। इसी बीच दोपहर को देश की प्रतिष्ठित यूपीएससी परीक्षा का परिणाम जारी हो गया। 

विज्ञापन


परिवारवालों ने नाम के धोखे में यह चर्चा चला दी कि परीक्षा में 710वीं रैंक प्राप्त करने वाला उनका मृत बेटा है। मामले की गंभीरता को देख पुलिस जांच में जुटी। देर रात को स्पष्ट हुआ कि 710वीं रैंक अभ्यर्थी दूसरा है। उसका नाम भी सत्यम है। मगर, वह पटना का रहने वाला है।

वाकया मंगलवार सुबह सात बजे करीब का है। नाविक राजेंद्र निषाद अपनी नाव लेकर यमुना में गया था। चीरघाट के पास उसकी नाव से यमुना में उतराता हुआ शव टकराया। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया।

जेब से मिले मोबाइल के आधार पर मृतक की शिनाख्त सत्यम उर्फ सत्यवीर सिंह (27) पुत्र निहाल सिंह निवासी शाहपुर चैनपुर, मगोर्रा के तौर पर हुई। सूचना पर परिवार वाले पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया। इसी बीच दोपहर में यूपीएससी का परीक्षा परिणाम जारी हुआ।

मृतक के भाई पुरुषोत्तम ने परिणाम देखा तो सफल अभ्यर्थियों की सूची में 710वीं रैंक पर सत्यम था। यह देख परिवारवालों ने सभी को जानकारी दे दी कि सफल अभ्यर्थी सत्यम उनका बेटा ही है। 

उसने यूपीएससी की परीक्षा दी थी। देर रात तक पुलिस इस मामले की छानबीन में लगी रही। रात 11 बजे करीब स्पष्ट हुआ कि सफल अभ्यर्थी सत्यम पटना का रहने वाला है। मृतक सत्यम उर्फ सत्यवीर से उसका कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन

जांच में यह साफ हो गया है कि सफल अभ्यर्थियों की सूची में शामिल 710वीं रैंक प्राप्त करने वाला सत्यम, पटना निवासी है। मृतक सत्यम उर्फ सत्यवीर नहीं है। बाकी रही यमुना में डूबने से मौत की बात तो पुलिस जांच कर रही है। - कुं. आकाश सिंह, एएसपी/सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें