फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: चारपाई पर मिली व्यक्ति की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

Thu, 21 Aug 2025 01:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के बलदेव के गांव नगला गिरधर में गुरुवार सुबह 7 बजे गांव में धर्मशाला पर शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


 नगला गिरधर निवासी टीकम सिंह (46) पुत्र संपत सिंह बुधवार रात को घर से खाना खाने के बाद सोने के लिए खेत पर गए थे। गुरुवार सुबह 7 बजे खेतों से पहले गांव में बनी धर्मशाला के पास उनका शव चारपाई पर मिला। लाश को स्वाफी से ढंका गया था। सुबह घूमने गए लोगों ने शव को देखा, तो शोर मच गया। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। 


मृतक के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। सीओ संजीव राय और थानाध्यक्ष रंजना सचान ने कहा कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जानकारी होगी। टीकम सिंह के पुत्र रामनिवास व चचेरे भाई महेंद्र सिंह ने नामजद लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें