फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: डीप फ्रीजरों के अभाव में शवों की हो रही बेकदरी

विज्ञापन
मथुरा। सेवार्थ संस्थान के खराब डीप फ्रीजर को ठीक कराते प्रबंधक ठा. श्यामवीर सिंह। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। जिला पोस्टमार्टम गृह पर रोजाना 5 से 6 शव आते हैं। इसमें से अज्ञात शवों को तीन दिन तक यहां रखना पड़ता है। क्योंकि अज्ञात शव का तीन दिन बाद पोस्टमार्टम होता है। रिफाइनरी से दान में मिले 6 डीप फ्रीजर का रखरखाव भी स्वास्थ्य विभाग नहीं कर पाया है। एक साल से दान में मिले डीप फ्रीजर खराब पड़े हैं, जबकि सेवार्थ संस्थान के 8 डीप फ्रीजरों से काम चलाया जा रहा है। गर्मी में डीप फ्रीजरों की कमी के कारण शव की बेकदरी हो रही है और दुर्गंध आने से लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

मथुरा रिफाइनरी ने करीब एक साल पहले स्वास्थ्य विभाग को 6 डीप फ्रीजर दान में दिए थे। स्वास्थ्य विभाग के 6 और सेवार्थ संस्थान के 8 डीप फ्रीजर होने के कारण कुछ समय के लिए पोस्टमार्टम में रखे शवों की दुर्गंध से लोगों को निजात मिल गई। स्वास्थ्य विभाग को दान में मिले डीप फ्रीजर एक माह बाद ही खराब हो गए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें ठीक कराना भी उचित नहीं समझा।
शनिवार को सेवार्थ संस्थान ने रिजर्व में रखे डीप फ्रीजरों की भी मरम्मत कराई। ताकि यहां आने वाले लोगों को परेशानी न हो। सेवार्थ संस्थान के मैनेजर ठा. श्यामवीर सिंह ने बताया कि संस्थान के रिजर्व में रखे डीप फ्रीजर खराब हो गए थे। शनिवार को उन्हें ठीक कराया है।
विज्ञापन


वर्जन
रिफाइनरी से डीप फ्रीजर दान में मिले थे, कुछ समय संचालित होने के बाद खराब हो गए। इसकी जानकारी रिफाइनरी को दी थी, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। पोस्टमार्टम संचालन पर खर्च करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को अलग से कोई फंड नहीं मिलता है।
विज्ञापन

-डॉ. अजय कुमार वर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें