गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड कमेटी ने पिछले दिनों बैठक के दौरान बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन व्यवस्था में कुछ परिवर्तन किए थे, लेकिन इस संबंध में कोई आदेश लिखित में मंदिर प्रबंधन तक नहीं पहुंचा था। इस बीच दर्शन के समय में बढ़ोतरी के खिलाफ कुछ सेवायतों ने कोर्ट में याचिका दायर की तो गौरव गोस्वामी ने कमेटी को ही नोटिस भेज दिया।
वहीं कमेटी के सचिव जिलाधिकारी सीपी सिंह ने मंदिर प्रबंधन को आदेश दिए हैं कि कमेटी ने निर्धारित किया है कि अब वीआईपी पर्ची बंद हो जाएं और मंदिर के समय में भी परिवर्तन किया जाए। इस आदेश को मंदिर के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा कर दिया गया है। मंदिर के प्रबंधक मुनेश शर्मा ने बताया कि कमेटी के सचिव का आदेश पत्र मिल चुका है। उस पर अमल कराया जाएगा।