फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठा. बांकेबिहारी आज सखी रूप में देंगे भक्तों को दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। शुक्रवार को बांकेबिहारी मंदिर में स्वामी हरिदास महाराज के जन्मोत्सव पर शाम को ठा. बांकेबिहारी महाराज सखी स्वरूप में दर्शन देंगे। इसके पश्चात ठा. चांदी के रथ में विराजमान होकर शाम करीब 6:30 बजे मंदिर से निधिवन स्वामी हरिदास महाराज को बधाई देने जाएंगे।
विज्ञापन

बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत रघु गोस्वामी ने बताया कि चांदी के रथ में ठा. बांकेबिहारी की छवि (चित्रपट) विराजमान किया जाएगा। इसके साथ ही 11 किलो का मावा और मेवाओं से बना केक तैयार किया गया है। जो कि सवारी के साथ मंदिर से निधिवन जाएगा साथ ही 56 भोग जाएंगे। ठा. बांकेबिहारी का चवैनी का भोग लगाया जाएगा।
इसमें अरवी सकलपारे, बूंदी का भोग लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस शोभायात्रा के पीछे मान्यता है कि ठा. बांकेबिहारी महाराज संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास महाराज के जन्मोत्सव पर उन्हें बधाई देने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें