नव वर्ष को लेकर यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। कस्बे में चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। नंदगांव और छाता की ओर से आने वाले वाहनों को राणा की प्याऊ और छाता रोड की पार्किंग में रोका जाएगा, जबकि गोवर्धन की ओर से आने वाले वाहन नाले से पहले बनी पार्किंग में खडे़ कराए जाएंगे। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ई रिक्शा और बाइक संचालन पर भी रोक रहेगी और श्रद्धालुओं को निर्धारित मार्गों से पैदल ही आवागमन करना होगा।
बैठक में एसडीएम गोवर्धन प्राजक्ता त्रिपाठी, सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह, मंदिर रिसीवर समिति सदस्य डॉ. यज्ञ पुरुष गोस्वामी, पुजारी राजू गोस्वामी, गोकुलेश गोस्वामी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। एडीएम अंबरीष कुमार ने कहा कि नव वर्ष पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। तय मार्गों और नियमों का पालन करने से किसी को असुविधा नहीं होगी और दर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होंगे।
ये भी पढ़ें-
UP: आगरा में पुलिस टीम पर हमला...तीन दरोगा और दो सिपाहियों को घर में बंधक बनाकर पीटा, चार आरोपी गिरफ्तार