फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: केशी घाट क्षेत्र में बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। यमुना नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर के कारण केशी घाट और उसके आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। संभावित स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि रविवार को जलस्तर कुछ कम हुआ, लेकिन अधिकारियों ने निरीक्षण कर आसपास के लोगों को अलर्ट कर दिया है। अभी फिलहाल नावों का संचालन भी बंद कर दिया है।
विज्ञापन

रविवार को जिलाधिकारी सीपी सिंह व एसडीएम सदर अभिनव जे जैन ने केशी घाट क्षेत्र का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने घाट किनारे रह रहे लोगों से बातचीत की और उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी। डीएम ने कहा कि यदि जलस्तर और बढ़ता है तो घाट के निकटवर्ती इलाकों को खाली कराया जाएगा। प्रशासन से सभी व्यवस्थाओं को कर लिया है।
प्रशासन ने संभावित आपदा से निपटने की तैयारियों के तहत थाना कोतवाली के सामने स्थित लक्ष्मण शहीद सभागार को अस्थायी राहत केंद्र के रूप में चिह्नित किया है। बाढ़ की स्थिति में यहां प्रभावित लोगों के ठहरने, भोजन और चिकित्सा की व्यवस्था की जा सकती है। हालांकि अभी निर्धारित नहीं है। डीएम ने सिंचाई विभाग और राजस्व विभाग को निर्देश दिए हैं कि यमुना के जलस्तर पर निरंतर निगरानी रखी जाए। वहीं, खादर की कॉलोनियों में पानी में बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। श्याम नगर में करीब 50 से अधिक घरों में पानी भर गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें