फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर सड़कें-गंदा पानी, बदहाल सदर की यही कहानी

विज्ञापन
वार्ड नंबर 15 के जमुना बाग रोड पर फैली गंदगी से बचकर निकलते बाइक सवार। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। शहर के सदर इलाके को देखकर कोई नहीं कहेगा कि यह शहर का ही हिस्सा है। जर्जर सड़कें और सड़कों पर बहता गंदा पानी इस क्षेत्र के बदहाली की कहानी का बयां करते हैं। सीवर लाइन डालने के लिए सड़कें तो खोद दी गईं, लेकिन उसके बाद बनी अभी तक नहीं हैं। लोग चुटैल हो रहे हैं, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन

नगर निगम का विकास का दावा यहां आकर झूठा हो जाता है। लोगों की परेशानी की ओर से किसी को कोई लेना देना नहीं है। लोग अधिकारियों के यहां चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं। सदर बाजार क्षेत्र के जमुना बाग रोड पर जल निगम द्वार खोदाई के बाद बदहाल स्थिति हो गई है। एक तो भैंसों के गोबर के कारण बाढ़ पुरा में हर समय गंदगी बनी रहती है। बरसात के दिनों में स्थिति बदतर हो गई है।
हमने कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। यहां जर्जर सड़कों के साथ भैंसों की भी बड़ी समस्या है। पशुपालक भैंसों को बाहर रोड पर न बांधें, लेकिन न नगर निगम ने अभी तक कोई कार्रवाई की और न ही प्रशासन ने सुनी।
विज्ञापन

- अशोक सैनी, अशोक विहार
जल निगम से टूटी पाइप लाइनों को सही करने के लिए शिकायत की, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। पाइपों से पानी रिसता रहता है और गंदगी के साथ मिलकर कीचड़ में तब्दील हो जाता है। घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
- अजय सारस्वत, जमुना बाग
बच्चों और बड़ों का कॉलोनी से बाहर निकलना दुश्वार है। रोड पर इतनी बदहाल स्थिति है कि सड़कों पर सीवर और बरसात के पानी की निकासी न होने से कई दिन तक पानी भरा रहता है। पानी की सही निकासी न होना समस्या का बड़ा कारण है।
- गोपाल शर्मा, सदर
जमुना बाग रोड स्थित कन्हैया कुंज कॉलोनी के बाहर रोड पर सीवर चोक होने के कारण सीवर का गंदा पानी रोड पर फैल रहा है। कॉलोनी में गंदगी फैली पड़ी है। चोक सीवर को दुरुस्त नहीं किया है। अधिकारी आकर देखते तक नहीं हैं।
विज्ञापन

- अनिल शर्मा, कन्हैयाकुंज
नगर निगम क्षेत्र की अधिकांश सड़कों को दुरुस्त करा दिया गया है। जहां सीवर लाइन का काम चल रहा है, वहां भी जल्द सड़क ठीक करा दी जाएगी।
- रविंद्र कुमार मांदड़, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें