फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डाक कांवड़ लेने जा रहे श्रद्धालु हादसे का शिकार...निराश्रित पशुओं की चपेट में आने से गिरी बाइक, दो घायल

Sun, 20 Jul 2025 03:06 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

कांवड़ श्रद्धालुओं के हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घायल हुए दोनों बाइक सवारों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
हादसे में घायल श्रद्धालु। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के सौंख में डाक कांवड़ लेने के लिए जा रहे बाइक सवार दो भक्तों में निराश्रित पशुओं ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार शिव भक्त बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों भक्तों का उपचार चल रहा है। अन्य साथी डाक कांवड़ लेने के लिए चले गए।
विज्ञापन


थाना मगोर्रा के गांव फोड़र, नगला घरु, नगला ठाकुरिया, नगला गोला से शनिवार की शाम करीब 6 बजे डाक कांवड़ लेने के लिए करीब 20 शिव भक्त सोरों गंगा जी के रामघाट के लिए बाइकों पर सवार होकर जा रहे थे। तभी देर रात करीब 11 बजे बरेली राया हाईवे पर निराश्रित पशुओं ने दो बाइक सवार भक्तों में टक्कर मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।

घटना में रवि कुंतल व अशोक उर्फ गब्बर सिंह बुरी तरह से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घायल हुए दोनों बाइक सवारों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। रवि कुंतल के हाथ मे चोट लग गई जबकि अशोक के सिर और शरीर के अन्य हिस्से में गहरी चोट आई है। 
विज्ञापन


घटना के बाद अन्य सभी बाइक सवार युवक डाक कांवड़ लेने के लिए सोरों के लिए निकल गए। रवि कुंतल ने बताया कि डाक कांवड़ लेने के लिए बाइक से जा रहे थे तभी बरेली राया मार्ग पर निराश्रित पशुओं से टक्कर हो गई। जिससे घायल हो गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें