फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेटीएम केवाईसी के नाम पर खाते से निकाले पचास हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। गांव अड़ीग स्थित अग्रवाल इंटर प्राइजेज पर पेटीएम की केवाईसी के नाम पर जानकारी कर युवक के खाते से पचास हजार रुपये निकाल लिए। कैप्टन जितेंद्र खरे निवासी वृंदा स्कूल जतीपुरा ने दर्ज करवाई रिपोर्ट में बताया कि वह मूल रूप से बोरीवली वेस्ट मुंबई के निवासी हैं।
विज्ञापन

28 जनवरी को अपने पेटीएम एकाउंट की केवाईसी अड़ीग निवासी कपिल अग्रवाल से करवाई थी। उसने बताया कि केवाईसी का संदेश दो घंटे बाद आ जाएगा। संदेश उसके मोबाइल पर इनकंप्लीट होने का आया। संदेश आने के बाद 29 जनवरी को मिले मोबाइल नंबर पर फोन किया।
इसके बाद एटीएम पोर्टल के जरिए डेबिट कार्ड की जानकारी ली गई। मुंबई की यूको बैंक शाखा के खाते से तीन बार लेन-देन कर पचास हजार रुपये खाते से निकाल लिए। उन्होंने बताया कि केवाईसी के बाद पूरा षड़यंत्र रचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें