फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण नगरी के विकास में नहीं आने देंगे कमी: शिवापाल

Sat, 13 Feb 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीप्रियाकांत जू दिव्य दर्शन महोत्सव के अंतर्गत चल रही देवकीनंदन ठाकुरजी की श्रीमद्भागवत कथा में शनिवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने व्यास पूजन किया।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने मंच से जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान कृष्ण की पावन नगरी के विकास में कोई कमी नहीं आने देंगे। कहा कि ब्रज की पहचान मां यमुना का स्वरूप पुन: लौटेगा। यमुना में गंदा पानी देखकर उनके भी मन को पीड़ा होती है।

उन्होंने कहा कि यमुना में शुद्ध जल प्रवाहित हो इसके लिए 300 क्यूसेक गंगाजल यमुना में छोड़ा भी जा रहा है। भविष्य में 500 कयूसेक जल छोड़ने की योजना बनाई जा रही है। प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार गौ रक्षा के लिए संकल्पित है।
विज्ञापन


इंग्लिश मीडियम स्कूलों में बच्चों के तिलक लगाने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि भारत धर्म निरपेक्ष देश है। यहां लोगों को धर्म अपने अपने धर्म के पालन करने का अधिकार है। किसी पर कोई दबाव नहीं है। हम तो आज भी तिलक लगाते हैं।

‘बजट से आम आदमी कोे मिलेगा लाभ’
वृंदावन। प्रदेश के कबीना मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट में आम आदमी का ख्याल रखा गया है। किसानों, गरीबों के लिए कई योजनाएं शुरू की गईं हैं।

इन योजनाओं का सभी को लाभ होगा। बजट में मथुरा के हाथ खाली रहने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि यह भगवान कृष्ण की भूमि है, लोग यहां से लेकर जाते हैं और हम क्या हैं यहां देने वाले। वैसे मथुरा और ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए प्रदेश सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है।

यहां की कई सड़कों का नवीनीकरण कराया गया है, वहीं कई करोड़ की नई योजनाओं को अंतिम रूप दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवान कृष्ण की क्रीड़ास्थली श्रीधाम वृंदावन के सर्वांगीण विकास के लिए मॉडल सिटी बनाने के लिए संकल्पित हैं। दिल्ली के जेएनयू में आतंकी अफजल गुरु का महिमा मंडन करने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि इसे भी देखेंगे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें