फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी सामाजिक प्रदर्शनी

Sat, 05 Nov 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय कैंट में आयोजित सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी और राष्ट्रीय एकता शिविर के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें वाद विवाद, अंग्रेजी भाषण, संस्कृत प्रश्नोत्तरी और समूह नृत्य शामिल रहा।
विज्ञापन


बता दें कि केंद्रीय विद्यालय संगठन के पांच संभाग से 250 प्रतिभागी तीन दिवसीय सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी एवं राष्ट्रीय एकता शिविर में प्रतिभाग कर रहे हैं। इसके दूसरे दिन शनिवार को सुबह ‘छात्रों को राजनीति में भाग लेना चाहिए’ विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता हुई।

अंग्रेजी भाषण कला में राष्ट्रीय एकता, नारी सशक्तिकरण और सामाजिक सौहार्द आदि विषयों पर विद्यार्थियों ने अद्भुत भाषण कला का प्रदर्शन किया। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट कार्यों की प्रदर्शनी कला लगाई।
विज्ञापन


संस्कृत प्रश्नोत्तरी में बच्चों ने सटीक उत्तर देकर प्रतिभा का परिचय दिया। शाम को समूह नृत्य में बेहतरीन नृत्य की प्रस्तुति देते हुए लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें