फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दीनदयाल धाम में होंगे लघु भारत के दर्शन

Thu, 24 Sep 2015 10:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं में देश प्रेम की भावना जगाने और समाज के प्रति जाग्रत करने को पिछले साल देश के चार स्थानों से निकाली गई यात्राओं का शुक्रवार को दीनदयाल धाम में समापन होगा। नेहरू युवा केंद्र के लगभग 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता यहां लघु भारत का नजारा पेश करेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और खेल मंत्री सर्वानंद सोनोवाल दीनदयाल धाम आएंगे। कई और जानीमानी हस्तियों के आने की संभावना है।
विज्ञापन


नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने गुरुवार को दीनदयाल धाम में बताया कि पिछले साल देश के युवाओं को जाग्रत करने के लिए असोम, कन्याकुमारी, लेह और कच्छ से युवा यात्राओं की शुरुआत की गई थी। दो अक्तूबर को शुरू हुए इस कार्यक्रम में देश भर के 10 से 15 हजार युवाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का समापन एकात्ममानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली दीनदयाल धाम में करने का निर्णय पिछले महीने ही लिया गया था। उन्होंने बताया कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, खेलमंत्री सर्वानंद सोनेवाल, नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर आंध्र प्रदेश, दिनेश असोम के अलावा अन्य हस्तियां भी शामिल होंगी। इस मौके पर पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मारक के निदेशक पदमजी, एबीवीपी के प्रदेश संगठन मंत्री दीपक, महेश राठौर, उमाकांत पाराशर, अभिलाष पांडेय मौजूद रहे।

प्रशासनिक अफसरों ने लिया जायजा
दीनदयाल धाम में शुक्रवार को सुबह 10 बजे से होने वाले कार्यक्रम और केंद्रीय मंत्रियों के आने की संभावना के चलते गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय रहे। जिला पंचायत चुनाव की आचार संहिता के संबंध में प्रशासनिक अफसरों की नेहरू युवा केंद्र के पदाधिकारियों से देर तक बातचीत हुई। इस दौरान एसपी सिटी शैलेंद्र पांडेय, एडीएम प्रशासन, एसडीएम सदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


दीनदयाल धाम में बना हेलीपैड
केंद्रीय मंत्रियों के हेलीकाप्टर से आने के चलते हेलीपैड बनाने का काम तत्काल दीनदयाल धाम में शुरू किया गया। प्रशासन के हेलीपैड बनाने से हाथ खड़े करने के बाद नेहरू युवा केंद्र के अधिकारियों ने इसे प्राइवेट लोगों को सौंपा। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह हेलीकॉप्टर से 25 सितंबर को दोपहर 1:30 बजे दीनदयाल धाम पर पहुंचेंगे। उनके अलावा केंद्रीय सचिव युवा एवं खेलकूद राजीव गुप्ता 24 सितंबर को वृंदावन में रात्रि विश्राम के उपरांत 25 सितंबर को नगला चंद्रभान जाएंगे।

तिरंगे की थीम से सजा दीनदयाल धाम
कार्यक्रम स्थल को कई रोज से सजाने-संवारने की तैयारियों ने गुरुवार शाम खूबसूरत रूप ले लिया। दिल्ली से आए टैंट को कर्मचारियों ने बुधवार को क्रेन के जरिए खड़ा किया। गुरुवार शाम पूरा पंडाल और कार्यक्रम स्थल तिरंगे से सज चुका था।

सफाई को उतरी कर्मचारियों की फौज
कार्यक्रम स्थल की सफाई को मथुरा पालिका सहित कई नगर निकायों के कर्मचारियों की फौज बुधवार को दोपहर होते ही मैदान में उतर पड़ी। महिलाओं और युवतियों की सुविधा के लिए चलते-फिरते शौचालय का भी नगर निकायों ने इंतजाम किया है। इसमें मथुरा के अलावा वृंदावन, राया, बलदेव, कोसी पालिका के कर्मचारी जुटे थे।

विविध कार्यक्रमों संग मनाया मीना का स्थापना दिवस
फरह (ब्यूरो)। सामाजिक ताने-बाने और छात्राओं को समर्पित मीना कार्यक्रम के 69वें स्थापना दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। बालिकाओं ने शिक्षा-स्वास्थ्य, सफाई और पर्यावरण पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय कन्या इंटर कालेज में आयोजित मीना कार्यक्रम की शुरुआत जिला विद्यालय निरीक्षक भाष्कर मिश्र और डॉ. सुर्ती ने किया। डीआईओएस ने कहा कि साक्षर बनाने में मीना का सहयोग मिला है। उन्होंने परीक्षा में अव्वल आने पर छात्रा रश्मि पचौरी, चंचल को पुरस्कृत किया। उन्होंने बताया, सर्वेक्षण के आधार पर 72 प्रतिशत बेटियां ही साक्षर हैं, इसे बढ़ाने की आवश्यकता है। अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राखी गुप्ता, सुषमा आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। संचालन भारती पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें