फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई-नवेली दुल्हन ने पूछा थाना कितनी दूर है

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मोतीकुंज एक्सटेंशन के नवनिर्मित पार्क का लोकार्पण एवं नामकरण मंगलवार को मुख्य अतिथि मथुरा-वृंदावन नगर निगम के मेयर डॉ. मुकेश आर्य बंधु व विनोद भारद्वाज ने किया। पार्क को अब अटल पार्क के नाम से जाना जाएगा। इस दौरान यहां कवि सम्मेलन आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कवि सम्मेलन का शुभारंभ बृज भाषा के कवि श्यामसुंदर अकिंचन की सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद रोहित कवि विनीत गौतम ने बेटी शीर्षक पर कविता पढ़ते हुए कहा- दुर्गा शक्ति धारण कर के रक्षा अब खुद करती है। गोवर्धन के कवि हरी बाबू ओम ने किसान शीर्षक पर काव्य पाठ किया। धरती मैया अब उस बेटे पर करती रही गुमान है। वीर रस के कवि उमाशंकर राही ने कहा कि राष्ट्र से बढ़कर कोई धर्म नहीं होता।
हास्य व्यंग के जाने-माने कवि देवी प्रसाद गौड़ ने अपनी हास्य रचनाओं से श्रोताओं को लोटपोट किया। नई नवेली दुल्हन ने पूछा यहां से थाना कितनी दूर है। ओज के कवि डॉ. रमाशंकर पांडेय ने कहा लगा कर प्राण की बाजी खड़े हैं, सरहदों पर, जान की कीमत पर हिंदुस्तान जिंदा है। वार्ड संख्या 46 के पार्षद एवं कार्यक्रम के आयोजक विनोद भारद्वाज ने अपने तीन वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां और भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

पार्षद एवं उमेश वर्मा ने मेयर डॉ. मुकेश आर्य बंधु का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में यूसी वर्मा एवं वार्ड के लोगों का सहयोग रहा। अध्यक्षता मोहन मोही एवं संचालन कवि देवी प्रसाद गौड़ ने किया। रामजीलाल शर्मा राधा बल्लभ, गया प्रसाद शर्मा, गोविंद चौरसिया, डीआर अर्क, सुंदर सिंह चौहान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें