फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष: वृंदावन में दो जनवरी तक वाहनों का प्रवेश नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नववर्ष पर वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया है। यह व्यवस्था 31 दिसंबर से दो जनवरी तक लागू रहेगी। इसके तहत कसबा वृंदावन में बाहर से कोई वाहन नहीं जा सकेगा। केवल ई-रिक्शा का संचालन किया जाएगा। हालांकि बुजुर्ग और दिव्यांगों को प्रतिबंधों से मुक्त रखा गया है।
विज्ञापन

प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों से चार पहिया वाहन का उपयोग न करने की अपील की है। अलग-अलग मार्गों पर वाहनों को पार्क करने की व्यवस्था की गई है। कई रूट डायवर्ट किए गए हैं। इस संबंध में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। बदली गई व्यवस्था में किसी श्रद्धालु तथा पर्यटक को परेशानी नहीं होगी।
प्रतिबंधित मार्ग
1- छटीकरा-वृदांवन मार्ग पर मल्टीलेवल पार्किंग स्थल से आगे कोई वाहन नहीं जा सकेगा।
2- मथुरा-वृदांवन मार्ग पर सौ शैया अस्पताल से आगे सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
3- वृंदावन मार्ग पर पानी गांव पुल से वृंदावन के लिए सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
पार्किंग व्यवस्था
- यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग
1. पानी गांव पशु पैठ (बड़े वाहन बस, ट्रैक्टर इत्यादि)
2. पानी घाट तिराहा पार्किंग
3. मंडी पार्किंग
4. दारुक पार्किंग
5. टीएफसी मैदान पार्किंग
मथुरा की ओर से वृंदावन को आने वाहन वाहनों के लिए पार्किंग
1. दारुक पार्किंग
2. टीएफसी मैदान पार्किंग
3. चौहान पार्किंग
4. मंडी पार्किंग
नेशनल हाईवे छटीकरा से वृंदावन आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग
1. माता वैष्णो देवी मंदिर के सामने पार्किंग-प्रथम (बड़े वाहन)
2. माता वैष्णो देवी मंदिर के सामने पार्किंग-द्वतीय (बड़े वाहन)
3. रॉयल भारती मोड़ पार्किंग (छोटे वाहन)
4. मल्टीलेवल पार्किंग (छोटे वाहन)
5. अन्नपूर्णा पार्किंग (छोटे वाहन)
6. प्रेम मंदिर के पीछे सुनरख तिराहा मोड़ पार्किंग
7. हरे कृष्णा ऑर्चिड के सामने पार्किंग
ई-रिक्शा स्टैंड
1. अटल्ला चुंगी के पास वासुदेव पार्किंग
2. जादौन पार्किंग
डायवर्जन
1. यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन होते हुए नेशनल हाईवे को जाने वाले सभी भारी वाहन यमुना एक्सप्रेसवे से राया कट से उतरकर लक्ष्मीनगर से गोकुल बैराज से टाउनशिप होते हुए संचालित होंगे।
विज्ञापन

2. इसी प्रकार नेशनल हाईवे छटीकरा से वृंदावन होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे को जाने वाले भारी वाहन टाउनशिप से गोकुल बैराज से लक्ष्मीनगर होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे की ओर संचालित होंगे।
विज्ञापन

3. गोकुल रेस्टोरेंट से सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, ये वाहन टाउनशिप से गोकुल बैराज लक्ष्मीनगर होकर संचालित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें