फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूल बंगले में विराजे गिरिराज जी महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शरद पूर्णिमा की धवल चांदनी के बीच फूलों के बंगले में विराजमान होकर गिरिराज जी के दर्शन करके श्रद्धालु निहाल हो गए। इस दौरान ठाकुर के समक्ष छप्पन भोग सजाए गए। भजन संध्या में ठाकुर जी का गुणगान किया गया। देर रात तक मंदिर पर श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा था। भक्त इस अलौकिक छवि को निहार कर खुद को भाग्यशाली समझ रहे थे।
विज्ञापन

अश्विन पूर्णिमा पर माधवपुरी स्थित गिरिराज मंदिर पर आरके परिवार द्वारा भव्य आयोजन किया गया। सुबह वैदिक मंत्रोच्चारण के सस्वरों के बीच सेवायत पंडित शिशुपाल शर्मा के सानिध्य में गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक किया गया। पंचामृत से स्नान के बाद ठाकुर जी को पोशाक धारण कराकर आकर्षक श्रंगार किया गया। इसके बाद खीर, रबड़ी का भोग अर्पित किया गया। सायंकाल मदिर पर आकर्षक फूल बंगला सजाया गया।
पूर्णिमा की धवल चांदनी में आकर्षक फूल बंगले में विराजमान ठाकुर गिरिराज जी महाराज की अलौकिक छवि सभी को आकर्षित कर रही थी। मंदिर में विराजमान पथवारी देवी, हनुमान जी महाराज, माता वैष्णों देवी, मां दुर्गा और राधा कृष्ण के दर्शनों के लिए देर शाम तक भक्तों के आने का क्रम बना हुआ था। इस अवसर पर डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. लता अग्रवाल, शांति देवी, अचल मित्तल, रजनी मित्तल, किशोर मित्तल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें