फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया गया बाबा नीम करौरी महाराज का निर्वाण दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। बाबा नीम करौरी महाराज का 47वां निर्वाण दिवस मंगलवार को परिक्रमा मार्ग स्थित आश्रम में मनाया गया। इस दौरान अनुष्ठान में आश्रम में श्रीरामचरित मानस का पाठ, और हवन-पूजन किया गया। परिक्रमा मार्ग स्थित नीम करौली आश्रम में हनुमानजी मंदिर, देवी मंदिर व बाबा नीम करौरी महाराज के मंदिर की फूलों से सजाया गया। स्वामी धर्मनारायण शर्मा के सानिध्य में श्रीरामचरित मानस का अखंड पाठ हुआ।
विज्ञापन

भक्तों ने महाराजश्री के विग्रह का अभिषेक व चित्रपट का पूजन किया। भक्तों ने हवन किया। स्वामी धर्मनारायण ने कहा, युग आएंगे, युग जाएंगे, परंतु बाबा का कार्य सदैव चलता रहेगा। आश्रम के ट्रस्टी राधाकृष्ण पाठक ने कहा कि बाबा महाराज अंतरयामी थे। वे अपने भक्तों का कष्ट बिना बताए ही जान जाते और निवारण कर देते थे। आध्यात्मिक गुरु डॉ. अनुराग कृष्ण पाठक ने कहा, बाबा महाराज का आशीर्वाद प्राप्त मानव जीवन भर सफलता के आयाम स्थापित करता रहा है। पद्म सिंह शर्मा, विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप, नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ ने भी हवन में आहुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें