फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस माह बाद मिले आराध्य के मंगला आरती के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। देश में लगे लॉकडाउन का असर पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के द्वारिकाधीश मंदिर में भी देखा गया। इस दौरान मंगला आरती के दर्शनों को आम श्रद्धालुओं के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया। दस माह के बाद मंगलवार की सुबह हुई मंगला आरती के दर्शन पाकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।
विज्ञापन

25 मार्च से देश में लगे लॉकडाउन का असर मंदिरों में भी देखा गया। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया, जबकि मंदिर के अंदर ठाकुरजी की सभी सेवाएं चलती रहीं। सोमवार को मंदिर प्रबंधन द्वारा 2 फरवरी से आम भक्तों के लिए मंगला आरती के दर्शन खोले जाने की घोषणा के बाद मंगलवार सुबह भक्त अपने आराध्य के दर्शन के लिए पहुंचे। सुबह 6.30 से 7 बजे तक मंगला के दर्शन हुए।
भक्त भी अपने आराध्य की मंगला आरती के दर्शन कर कृतार्थ हुए। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने कहा कि सुबह दर्शन खुलने के साथ ही ठाकुरजी की आरती इसलिए करा दी गई, जिससे मंदिर में लोगों की भीड़ एकत्रित न हो सके। आज पहला दिन होने के कारण कम संख्या में लोग दर्शन के लिए आए। उन्होंने बताया कि मंदिर की परिक्रमा पर अभी प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

जर्जर मार्ग से छिल रहे भक्तों के पांव
द्वारिकाधीश मंदिर के बाहर पेयजल लाइन बिछाई जा रही है। इस कारण सड़क को खोद दिया गया है। काम धीमी गति से चलने के कारण रोड जर्जर हो गई है। इस कारण अपने आराध्य के दर्शन के लिए नंगे पैर आने वाले भक्तों के पैर छिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें