फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिवमय हुई कान्हा की नगरी, मंदिरों में बम-बम भोले की गूंज

Sun, 15 Feb 2026 12:10 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

कान्हा की नगरी मथुरा रविवार को शिव भक्ति में डूबी रही। सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। मंदिरों में बम-बम भोले की गूंज रही। इस दाैरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस भी तैनात रही। 
विज्ञापन
शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर कान्हा की नगरी वृंदावन में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मंदिरों रविवार को कांवड़ियों और शिव भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। हर दिशा से आने वाले शिवभक्त गंगाजल से भरी कांवड़ लेकर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए गोपेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन


रामघाट, राजघाट, सोरों, कछला आदि घाटों से आए शिव भक्तों ने वृंदावन के प्रमुख गोपेश्वर महादेव मंदिर में कांवड़ चढ़ाकर और जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया।  पूरे शहर में भक्ति की गूंज सुनाई दी। हर ओर से बोल बम, बम बम भोले के जयकारों की आवाज गूंजती रही। स्थानीय प्रशासन ने भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए खास इंतजाम किए हैं। मंदिर के बाहर प्रशासन ने रेलिंग लगाई है। रेलिंग से कतारबद्ध होकर भक्तजन  मंदिर पहुंच रहे हैं। ट्रैफिक कंट्रोल से लेकर मेडिकल सहायता तक के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

आशेश्वर महादेव मंदिर पर उमड़ी भीड़
मथुरा के प्रख्यात आशेश्वर महादेव मंदिर पर मध्यरात्रि से ही शिवभक्तों का तांता लग गया। श्रद्धालुओं ने विधि विधान से भोलेनाथ की पूजा कर मनौती मांगी। कांवड़ लेकर आए भोले भक्तों ने कांवड़ यात्रा पूरी की। इस दौरान शंकर लीला का आयोजन किया गया। बताते चलें नंदगांव का आशेश्वर महादेव मंदिर भगवान भोले नाथ और श्रीकृष्ण की द्वापर की लीला से जुड़ा स्थान है। दूरदराज के लोगों की आस्था का केंद्र है।
विज्ञापन




 
विज्ञापन

डीएम-एसएसपी ने शिवालयों की परखीं व्यवस्थाएं 
महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने जिले के विभिन्न मंदिरों व शिवालयों का सघन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को परखते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी ने प्रसिद्ध मंदिरों के गर्भगृह, निकास व प्रवेश द्वारों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने मंदिर समितियों को निर्देश दिए कि जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और लंबी लाइनों में पेयजल व साफ-सफाई के उचित प्रबंध रहें।

वहीं, एसएसपी श्लोक कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों और सादे कपड़ों में पुलिस बल की तैनाती की गई है। उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने और भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग को और मजबूत करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से भी शांति बनाए रखने और अनुशासन के साथ दर्शन करने की अपील की।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें