फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम..दो महिलाएं हुईं बेहोश, अस्पताल में कराया भर्ती

Sun, 26 Oct 2025 12:50 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची दो महिला श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
मथुरा। श्री बांकेबिहारी मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़।  - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन में रविवार को श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची दो महिला श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ गई। लाइन में खड़ी दोनों महिलाएं बेहोश हो गईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


गाजियाबाद निवासी दीपमाला (37) और प्रयागराज निवासी काजल (26) रविवार को ठाकुरजी के दर्शन के लिए वृंदावन आईं थीं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से मंदिर पर भीड़ लगी हुई थी। दोनों महिला श्रद्धालु भी गली नंबर एक में खड़ी हुईं थीं।

तभी भीड़ में खड़ी दोनों महिला श्रद्धालु बेहोश होकर गिर पड़ीं। इस पर परिजनों और पास खड़े श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई। परिजनों ने पुलिस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के लिए दोनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें