फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: बांकेबिहारी के दर्शन के लिए लगी कतार, महिलाएं और बच्चे बिलबिलाए; सुरक्षाकर्मियों के छूटे पसीने

Thu, 27 Nov 2025 11:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन में सप्ताह के मध्य में भी बांके बिहारी के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी रही। आलम ये था कि गलियां पूरी तरह से भरी नजर आईं। 
 
विज्ञापन
श्री बांकेबिहारी मंदिर जाने वाले मार्ग पर लगी भीड़।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 श्रीबांकेबिहारी मंदिर में बुधवार को जबरदस्त भीड़ रही। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी संख्या के कारण व्यवस्थाएं पूरी तरह से ध्वस्त हो गईं। खासकर महिलाएं और बच्चे भीड़ में फंस गए और लोग एक-दूसरे पर चिल्लाते और धक्के खाते नजर आए।
विज्ञापन


भीड़ को संभालने के लिए पुलिस और सुरक्षाकर्मियों को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन भीड़ का दबाव इतना ज्यादा था कि कई बार हालत बेकाबू हुए। सुरक्षाकर्मियों की टीम ने भीड़ को धीरे-धीरे नियंत्रित किया।

गुरुग्राम से आईं रेखारानी ने कहा कि मंदिर में इतनी भीड़ होती है, उसके बाद भी यहां अभी तक व्यवस्थाओं के नाम कुछ भी देखने को नहीं मिलता। वह दस साल से लगातार यहां आ रही हैं। हर बार हालात खराब होते ही नजर आते हैं। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में रहने वालीं प्रीति ने बताया कि वह मंदिर में सुबह दर्शन करने पहुंचीं। गली में काफी भीड़ थी। घंटे भर के बाद मंदिर में जाने के बाद ऐसा लगा कि मानो भीड़ में प्राण ही निकल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें