फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बस स्टैंड और जंक्शन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, बसों के बढ़ाए फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। रक्षाबंधन पर घर जाने वालों की भीड़ बस स्टैंड पर देखने को मिली। वहीं रोडवेज बस में महिलाओं को निशुल्क यात्रा करने का तोहफा शुक्रवार सुबह परिवहन निगम ने दिया। निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए बसों के फेरे भी बढ़ाए हैं।
विज्ञापन

नए बस स्टैंड के स्टेशन अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने बताया कि रक्षाबंधन पर घर जाने वालों का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं महिलाएं सुबह 6 बजे से ही बसों में निशुल्क यात्रा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि डिपो से 160 बसों का संचालन अलग-अलग रूटों पर किया जा रहा है। इसके साथ ही आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, कानपुर, लखनऊ की ओर जाने वाली बसों के फेरे बढ़ाए गए है। डिपो के अधिकारियों का कहना कि शुक्रवार को सुबह से शाम 4 बजे तक करीब 5 हजार से अधिक यात्री रोडवेज की बसों में सफर कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि डिपो में तैनात चालक-परिचालकों की भी छुट्टी निरस्त कर दी गई हैं। इससे सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी नहीं होगी।

दिल्ली से झांसी की ओर जाने वालीं सभी ट्रेन फुल
रेलवे जंक्शन पर शुक्रवार सुबह से ही यात्रियों की भीड़ उमड़ने लगी थी। दिल्ली से झांसी की ओर जाने वाली सभी ट्रेनें फुल होकर आ रही थीं। ट्रेन में सवार होने के लिए जंक्शन पर खड़े यात्री इधर से उधर स्लीपर से लेकर जनरल कोच तक में बैठने की जगह देख रहे थे, लेकिन भीड़ के चलते उन्हें कोच में घुसने की भी जगह नहीं मिल रही थी। रेलवे अधिकारियों का कहना कि इस समय रक्षाबंधन पर घर जाने वाले लोगों की भीड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें