फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांकेबिहारी मंदिर: नव वर्ष की शुरुआत पर आराध्य का आशीर्वाद लेने उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, लगी लंबी कतारें

Mon, 01 Jan 2024 01:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन में नव वर्ष की शुरुआत पर आराध्य बांकेबिहारी का आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। मंदिर के बाहर लंबी कतारें लगीं। 
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर: नव वर्ष की शुरुआत पर आराध्य का आशीर्वाद लेने उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी के मथुरा के वृंदावन में सोमवार को नव वर्ष की शुरुआत पर आराध्य देव का आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। यहां बांकेबिहारी मंदिर से लेकर अन्य मंदिर दर्शनार्थियों से खचाखच भरे रहे। देशी-विदेशी श्रद्धालु दर्शन के लिए कतार में खड़े रहे। वहीं गलियों में कतारें लगी रहीं। भीषण सर्दी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आराध्य के दर्शन किए।

विज्ञापन


विद्यापीठ चौराहे से लेकर बांकेबिहारी मंदिर तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगीं रहीं। चौराहे से लेकर मंदिर के द्वार तक दर्शनार्थी मंदिर तक पहुंचने का इंतजार करते दिखे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस टीमें लगी रहीं। सुबह मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच अंदर प्रवेश करके आराध्य के दर्शन किए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें