फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: बांकेबिहारी मंदिर में लगी इतनी लंबी कतार, सुरक्षाकर्मियों के छूटे पसीने; कड़ी मशक्कत से हुए दर्शन

Mon, 15 Jul 2024 02:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा

सार

बांके बिहारी मंदिर में वीकेंड की वजह से दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी। आलम ये था कि दर्शन के लिए दो से तीन घंटे तक लाइन में लगना पड़ा। इसके बाद लोग मंदिर तक पहुंच सके। वहीं भीड़ और गर्मी में बच्चों व बुजुर्गों का बुरा हाल रहा। 
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में वीकेंड पर रविवार को श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ देखी गई। सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं का आराध्य की एक झलक पाने के लिए तांता लगा रहा। आए दिन भक्तों की भीड़ अपने आराध्य के दर्शनों के लिए वृंदावन पहुंच रही है, लेकिन वीकेंड पर इनकी संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा कई गुना ज्यादा बढ़ रही है। रविवार को सुबह शृंगार आरती के साथ ही मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की कतार अपनी बारी का इंतजार करती दिखाई दी। बांकेबिहारी लाल के जयकारे उनकी थकान को उड़न छू कर रहे थे।
विज्ञापन


भक्तों की भीड़ का यह मंजर राजभोग आरती तक लगातार बना रहा। उमसभरी गर्मी के बावजूद भक्त अपने लाडले बांकेबिहारी के दर्शनों के बिना रुकने को तैयार नहीं थे। यह सिलसिला देरशाम तक बदस्तूर जारी रहा। बांकेबिहारी चौकी प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि सुबह छह बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी जो देर शाम तक जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें