फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में बारिश का कहर: भरभराकर गिरी दीवार, बुजुर्ग की मलबे में दबकर मौत

Mon, 15 Jul 2024 02:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

करहल में बारिश के चलते एक मकान की दीवार गिर गई। इस दीवार के नीचे बुजुर्ग दब गए। मलबे में दबने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर में सोमवार की सुबह बारिश के बीच एक मकान की दीवार गिर गई। मलबे के नीचे दबकर एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में परिजन मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर एडीएम और सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर  जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


सोमवार क़ो हुई बारिश के चलते मोहल्ला गांधी नगर में एक मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई। गांव निवासी राजेंद्र सिंह (60) दीवार के मलबा के नीचे दब गए। परिजनों ने लोगों की मदद से मलबा हटाकर बाहर निकाला। उन्हें मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां वृद्ध ने दम तोड़ दिया। सूचना पर एसडीएम नीरज द्विवेदी, सीओ संतोष कुमार सिंह, नायब तहसीलदार संतोष राजौरिया, प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण का जानकारी जुटाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें