फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
छाता। तहसील क्षेत्र में पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि को लेकर बुधवार को कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के प्रतिनिधि नरदेव चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और फसलों के उचित मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन

मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने उपजिलाधिकारी से मांग की कि क्षेत्र में राजस्व टीम भेजकर फसलों के नुकसान का आकलन कराया जाए, ताकि किसानों को समय पर आर्थिक सहायता मिल सके। नरदेव चौधरी ने किसानों को आश्वस्त करते हुए बताया कि कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण पूरे विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे और प्रभावित गांवों की रिपोर्ट तैयार कर सीएम योगी आदित्यनाथ को सौंपी जाएगी।
उपजिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने कहा कि प्रशासन किसानों के साथ है। सभी प्रभावित क्षेत्रों में फसलों का आकलन कराया जाएगा और रिपोर्ट के आधार पर शासन द्वारा किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि ठाकुर फाल्गुन उर्फ कान्हा, छाता देहात प्रधान बॉबी चौधरी, छैलबिहारी एडवोकेट, हरिकिशन, हरवंश, सतपाल चौधरी, सूरजपाल यदुवंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें