राधाकुंड के मुखराई रजबहा के निकट खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में बिजली के तार से निकली चिंगारी से आग लग गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया तब तक आठ बीघा से अधिक फसल जल गई।
सूचना के बाद भी दमकल समय पर नहीं पहुंची। यह फसल घनश्याम जोशी, सीताराम जोशी, हरी जोशी, राम शरण शर्मा, रविंद्र शर्मा, नारायण शर्मा आदि की थी।
तनुज जोशी और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि खेत में लगे ट्रांसफार्मर के तार में शार्ट सर्किट होने से आग लगी। सूचना पर राधाकुंड चौकी प्रभारी सुभाष सिंह मौके पर पहुंच गए।