फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा में कारोबारी को लूटने वाले निकले पीएसी जवान...तीन आरोपी गिरफ्तार, दो किलो चांदी और नकदी बरामद

Tue, 06 Jan 2026 06:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में बदमाशों ने पुलिस की वर्दी पहनकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश चांदी कारोबारी से सात लाख रुपये की चांदी और नकदी लूट ले गए थे। पुलिस ने जांच के दाैरान पीएसी जवान समेत तीन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाकी वर्दीधारियों ने मथुरा में दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। पीएसी के दो जवानों ने अपने साथियों संग मथुरा जंक्शन के गेट पर ट्रेन से उतरे सराफा कारोबारी को एसओजी कर्मी बताकर धमकाने के बाद साढ़े तीन किलो चांदी व नकदी लूट ली। सनसनीखेज लूटकांड के बाद बदमाश भाग निकले। पुलिस टीमों ने चंद घंटे के अंदर ही पीएसी के जवान सहित तीन लुटेरों को गिरफ्तार करके करीब ढाई किलो चांदी बरामद कर ली है। दो लुटेरों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


सादाबाद (हाथरस) के गोपुरा निवासी चांदी व्यवसायी योगेश कुमार ने बताया कि चार जनवरी को वह कारोबार के सिलसिले में छिंदवाड़ा गए थे। सोमवार रात ढाई बजे पातालाकोट एक्सप्रेस से मथुरा जंक्शन पर उतरे। उन्होंने बताया कि वह टैक्सी के लिए स्टेशन के गेट नंबर तीन से ऑटो स्टैंड पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि तभी नीली बलेनो कार में सवार दो वर्दीधारी और तीन युवक नीचे उतरे। खुद को एसओजी कर्मी बताते हुए रोक लिया। उसे धमकाया कि गांजा बेचते हो। चेकिंग करवाओ। व्यवसायी ने बताया कि वह तो चांदी लेकर आए हैं। इस पर उन्होंने धमकाया और चांदी और बैग में रखे साढ़े सात हजार रुपये छीन लिए। 

इसके बाद कहा कि भाग जाओ वरना जेल भेज देंगे। वर्दीधारियों के चांदी लूटने के बाद व्यवसायी ने पुलिस को सूचना दी। बताया कि पुलिस की वर्दी में दो लोगों ने साथियों के साथ चांदी लूटी है। पुलिसकर्मियों के कारोबारी को लूटने की घटना से अधिकारी सकते में आए। पुलिस टीमों को स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज से सुराग मिला तो एसओजी व पुलिस टीम ने चंद घंटे के भीतर तीन लुटेरों को पकड़ लिया। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि चांदी कारोबारी से
विज्ञापन


लूटपाट करने वाले 15वीं बटालियन, आगरा में तैनात जमुनापार के गांव गुद्दर निवासी नरेंद्र सिंह, सादाबाद, हाथरस के रोहित और गोपालकृष्ण को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास लूटी गई चांदी से 2 किलो 452 ग्राम कच्ची चांदी, 60 हजार नकदी, तमंचा और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद की गई। वारदात में शामिल दूसरा पीएसी का जवान मगोर्रा के रामपुर निवसाी लखमीचंद व उसका साथी भाग निकले हैं। उनकी तलाश की जा रही है। एसएसपी ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

डकैती में जेल भेजे जाएंगे लुटेरे
स्टेशन के गेट पर सराफा कारोबारी से चांदी लूटने वाले लुटेरों पर डकैती की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ डकैती की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। चूंकि घटना में पीएसी के जवान शामिल हैं, इसलिए घटना और गंभीर हो जाती है। दोनों जवानों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए पीएसी कमांडेंट को रिपोर्ट भेजी गई है।

लूट के बाद हिल स्टेशन घूमने जाने वाले थे वर्दीधारी व साथी
लूटपाट के बाद पांचों बदमाशों ने माल गोदाम के पास रेलवे लाइन के किनारे चांदी के माल का आपस में बंटवारा किया। साढ़े तीन किलो में करीब एक किलो चांदी भागे हुए सिपाही लखमीचंद व उसके साथी के हिस्से में आई थी, जबकि ढाई किलो चांदी अन्य तीन लुटेरों के हिस्से में आई थी। आरोपियों ने बताया कि लूटपाट के बाद सभी ने किसी हिल स्टेशन में घूमने का प्लान बनाया था, लेकिन दोपहर एक बजे पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें