फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 20 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलदेव। थाना पुलिस और रिवार्डिड टीम की संयुक्त कार्रवाई में 20 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद आरोपी आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी 20 हजार रुपये का इनामी अपराधी हम्बीर (28) पुत्र रामगोपाल निवासी नगला उदय सिंह थाना बलदेव किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इसके बाद मंगलवार रात करीब 9 बजे दौलतपुर अंडरपास सर्विस रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया।
आरोपी ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में हम्बीर के बाएं पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में कुल 13 प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें