फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से मजदूर की मौत

Sun, 09 Oct 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
छटीकरा-वृंदावन मार्ग पर तेज गति से आती कार की टक्कर से एक मजदूर की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद 15 मिनट तक घायल सड़क पर पड़ा तड़पता रहा, लेकिन चंद कदम की दूरी पर स्थित अंग्रेज मंदिर पुलिस चौकी से पुलिस सूचना मिलने के करीब 15 मिनट बाद ही पहुंची, तब तक घायल मजदूर ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


प्रेम मंदिर क्षेत्र में एक निर्माणाधीन भवन में मध्य प्रदेश के जिला दमोह के गांव गटिहा निवासी उमराव (40) पुत्र मानसिंह मजदूरी कर रहे थे। रविवार दोपहर वह प्रेम मंदिर के सामने सड़क पार कर सामान लेने जा रहे थे।

इसी दौरान गलत साइड से तेज गति से आई कार संख्या एचआर 42, सी 4215 की उनसे टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोर की थी कि वह उछलकर दूर जा गिरे और उसके सिर से खून बहने लगा। मौके पर पहुंचे घायल उमराव का भतीजा रवींद्र उसे सौ शैया संयुक्त जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार बरामद कर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें