फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर हादसे में महिला की मौत

Sat, 06 Aug 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
expressway in india - फोटो : Wikipedia
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात दो अलग-अलग हादसे हुए। इसमें एक हादसे में महिला की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर है। डस्टर कार शुक्रवार रात आगरा से नोएडा की ओर जा रही थी। कोतवाली सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 80 के समीप चालक को झपकी आने से अनियंत्रित कार खड़े आयशर कैंटर से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे में कार में सवार अंजलि (28) निवासी जनपद शिवपुरी मध्य प्रदेश की मौत हो गई और उनके पति निखिल गोयल, बेटा पीहू, बेटी परी, चालक मनोज शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक, परिचालक कैंटर छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंचे पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने कार में फंसे लोगों को अस्पताल भेजा।

निखिल गोयल तेल व्यापारी बताए गए हैं। हादसे की सूचना पर निखिल गोयल के परिजन भी मथुरा आ गए। मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराने से मना करने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


दूसरा हादसा शुक्रवार रात थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 65 के समीप हुआ। नोएडा से आगरा की ओर जा रही स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही हुंडई कार से टकरा गई। हादसे में कार सवार कई लोग घायल हो गए। इन्हें नोएडा अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें